RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पूर्वी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)04 जनवरी।मोतिहारी स्थित छतौनी बस स्टैंड में अवस्थित रैन बसेरा का आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी भी उपस्थित थे
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा वहां उपस्थित लोगों से बात कर वहां की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा कंबल एवं बिस्तर की गुणवत्ता, पेयजल के लिए उपलब्ध कराए गए आर ओ की गुणवत्ता, शौचालय की साफ सफाई सहित रैन बसेरा की साफ सफाई की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं से शौचालय की सफाई का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिया गया।
आज जिलाधिकारी के द्वारा जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि सभी नगर निकायों के अवस्थित रैन बसेरों का निरीक्षण करें एवं वहां की व्यवस्था देखें। यह भी निर्देश दिया गया था कि अस्थाई एवं स्थाई जो भी रेन बसेरा हैं उसका निरीक्षण जरूर कर लिया जाए। अगर अतिरिक्त रैन बसेरा की आवश्यकता है तो उसके लिए नगर निकायों से अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण शीघ्र कराई जाए। इस संबंध में नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियो को भी निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

अहसास..! : सुजीत कुमार

rktvnews

पटना:BIADA द्वारा 16 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन—बिहार में औद्योगिक निवेश को नई गति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 मार्च 26

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की अजमेर और बीकानेर संभाग के विधायकों के साथ बैठक।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के सह-आयोजन डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से पर्यावरण अनुकूल तरीकों को अपनाया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 मार्च 26

rktvnews

Leave a Comment