RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बलिया:साहित्य गौरव से अलंकृत बलिया के चार साहित्यकारों का 27 को होगा नागरिक अभिनंदन।

चन्दाडीह में सजेगी साहित्यिक महफिल, कवि, साहित्यकार और प्रबुद्धजन करेंगे सम्मानित रचनाकारों का अभिनंदन।

RKTV NEWS/चन्दाडीह(बलिया)24 सितंबर ।सामाजिक उत्थान सोसाइटी चन्दाडीह बलिया के तत्वाधान में गौरव बढ़ाने वाले चार साहित्यकारों के सम्मान में क्षेत्रीय स्तर पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में ‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित डॉ. सुनील कुमार ओझा, डॉ. आदित्य कुमार अंशु, डॉ. फतेहचंद बेचैन एवं डॉ. रमाशंकर वर्मा मनहर का नागरिक अभिनंदन 27 सितंबर 2026 को माँ मतुरनी देवी महाविद्यालय, चन्दाडीह में किया जाएगा।
नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गया शंकर प्रेमी की पहल पर किया जा रहा है। समारोह में क्षेत्र के कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी एवं संभ्रांत नागरिक शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित चारों साहित्यकारों के साहित्यिक योगदान को सम्मानित करेंगे।
गौरतलब है कि बिलासपुर में विकास संस्कृति अकादमी एवं विकास संस्कृति साहित्य अभियंता अकादमी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में ‘राष्ट्रकवि की अवधारणा और भारत के राष्ट्रकवि’ विषय पर महत्वपूर्ण साहित्यिक विमर्श हुआ था। इस आयोजन में चारों साहित्यकारों ने बलिया का प्रतिनिधित्व किया था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार ओझा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. आदित्य कुमार अंशु रहे, जबकि डॉ. फतेहचंद बेचैन एवं डॉ. रमाशंकर वर्मा मनहर ने भी साहित्यिक विमर्श में सहभागिता की।
राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत पुस्तक में राष्ट्रकवि बृजेश सिंह के साहित्यिक कार्यों की अन्य राष्ट्रकवियों के कार्यों के साथ तुलनात्मक एवं विवेचनात्मक दृष्टि से चर्चा की गई थी। राष्ट्र, राष्ट्रीय चेतना और साहित्य के आपसी संबंधों पर केंद्रित इस विमर्श में बलिया के साहित्यिक योगदान की भी प्रभावी उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय मंच से सम्मानित होकर लौटे चारों साहित्यकारों के सम्मान में क्षेत्रीय स्तर पर नागरिक अभिनंदन का आयोजन किए जाने से साहित्य प्रेमियों में उत्साह है। आयोजकों का कहना है कि साहित्यकारों का सम्मान केवल व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि क्षेत्र की साहित्यिक चेतना और रचनात्मक परंपरा का सम्मान है।
27 सितंबर को चन्दाडीह में होने वाला यह नागरिक अभिनंदन समारोह क्षेत्र की साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर साहित्य और राष्ट्रीय चिंतन से जुड़े संवाद का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के लिए 7 दिवस की दी मोहलत।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण!सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

दरभंगा:निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पोइला बोइशाख के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

जयपुर:अरावली की तलहटी में करें ध्यान, 3 करोड़ की लागत से बनेगा आध्यात्मिक केन्द्र।

rktvnews

जगदीशपुर नगर पंचायत की बैठक में चापाकलों की मरम्मती सहित अन्य जनहित मुद्दों पर की गई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment