RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:साइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 23 सितम्बर।दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के प्रति सामाज में जागरूकता लाने की दृष्टि से आज अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह प्रारंभ हुआ। सप्ताह के दौरान “बधिर लोगों के मानवाधिकारों की घोषणा थीम पर विभिन्न आयोजन किये जाएंगे।
इसी सिलसिले में आज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर कार्यालय से लालबाग तक निकाली गई रैली में अशासकीय संस्था आनंद सर्विस सोसायटी इन्दौर, मूक बधिर संगठन इन्दौर, मूक बधिर एवं अंधशाला एवं संजीवनी सेवा संगम इन्दौर के छात्र/छात्राएँ एवं स्टॉफ उपस्थित हुयें। जागरूकता रैली का शुभारंभ एसडीएम घनश्याम धनगरने किया। रैली संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय पवन चौहान के मार्गदर्शन में निकाली गई।
अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह श्रवणबाधित दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर मनाया जाकर जागरूकता फैलाई जायेगी।

Related posts

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी का दौरा।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में नगर निकायों के लैण्डफिल साईट एवं निकाय अंतर्गत संचालित योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शती समारोह में उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान।

rktvnews

धान की पराली प्रबंधन कार्यशाला में पराली जलाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीतियों और समाधानों की पहचान की गई।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के पूर्व राज्य सचिव नंद किशोर प्रसाद उर्फ जमुना जी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा जिला परामर्ष-सह-निबंधन केन्द्र नवादा का को औचक निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

Leave a Comment