RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वृद्धापेंशन की राशि पा लाभार्थी हो रहें खुशहाल , नीतीश कुमार का जता रहें आभार,कर रहे जय जयकार : देवी दयाल राम

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 जुलाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पूर्व में मिलने वाली वृद्धों, दिव्यांगो और विधवाओं को प्रति माह 400 रुपए की राशि को बढ़ाकर 1100 रुपए प्रतिमाह कर भुगतना किए जाने पर लाभार्थियों में खुशी का माहौल है और वे राज्य के मुखिया नीतीश कुमार के प्रति अपने आभार प्रकट कर रहें है साथ ही उनका जयकारा कर पुनः उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में चुनने को लालायित है। उक्त बातों की जानकारी आज जदयू महानगर आरा के जिला प्रवक्ता देवी दयाल राम ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का यह सपना है कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक भी वृद्ध ,दिव्यांग और विधवाओं को इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रखना है। जमीनी स्तर पर उनकी वास्तविक पहचान कर उन्हें इस योजना से जोड़ उन्हें लाभांवित करना है। देवी दयाल राम ने बताया कि आज मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में उनके द्वारा पूर्व में लाभ से वंचित लोगों की जानकारी देने के पश्चात भोजपुर के जिला कल्याण पदाधिकारी ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आरा सदर ,कल्याण विभाग के कर्मचारी दिनेश राम एवं वार्ड संख्या 14 की विकास मित्र अनीता कुमारी द्वारा चन्दवा गांव में आज लाभ से वंचित वास्तविक लाभार्थियों की पहचान कर उनके आवेदन को भरा गया। जिससे आवेदकों में पेंशन पाने की खुशी की लहर दौड़ गई।
जिला प्रवक्ता ने इस कार्य के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने को साकार करने के लिए हम सभी एक जुट हो प्रतिबद्ध है और हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा ताकि इस योजना के लाभ से कोई वंचित न रहे।

Related posts

वैशाली;जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निजी कागजात राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपे गए।

rktvnews

सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिशन कर्मयोगी का विस्तारित संस्करण लॉन्च किया।

rktvnews

दरभंगा:मद्यनिषेध द्वारा होली पर्व एवं लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर वाहन जाँच के क्रम में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

rktvnews

हरनाटांड़ में “जन संवाद” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न!आमजनों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, प्राप्त किए जाएंगे सुझाव एवं प्रतिक्रिया : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment