RK TV News
खबरें
Breaking News

मुंबई में 27 सितंबर को होगा ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थान सम्मान समारोह 2026’, डॉ. विकास कुमार होंगे सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)24 सितंबर। शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. विकास कुमार को मुंबई में आयोजित होने वाले ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थान सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित किया जाएगा।

यह भव्य सम्मान समारोह 27 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता सोनू शर्मा, प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता शशिश कुमार तिवारी तथा डीआईआरटीपी के निदेशक अमजद साठे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

डॉ. विकास कुमार पिछले लगभग दो दशकों से शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे आरा के महादेवा रोड स्थित डॉ. पी.सी. मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान, कुशल युवा कार्यक्रम निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक के रूप में युवाओं को शिक्षा, कंप्यूटर एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

संस्थान के माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल कौशल, साइबर सुरक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता रहा है।

डॉ. विकास कुमार के बड़े भाई सत्यप्रकाश, जिन्हें बिहार के प्रथम साइबर अपराध विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है, पिछले लगभग 25 वर्षों से डिजिटल जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव, साइबर सुरक्षा एवं साइबर फॉरेंसिक जाँच से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ. पी.सी. संस्थान के माध्यम से शिक्षा एवं कौशल विकास को युवाओं के भविष्य से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है। संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल ज्ञान एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाता है।

‘भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थान सम्मान समारोह 2026’ में डॉ. विकास कुमार को शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता विकास, रोजगारपरक शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान को डॉ. विकास कुमार ने आरा, भोजपुर एवं बिहार के युवाओं तथा शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी सहयोगियों को समर्पित किया है। उनका कहना है कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल ज्ञान, कौशल एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना ही उनके कार्य का प्रमुख उद्देश्य है

डॉ. विकास कुमार को मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि आरा, भोजपुर एवं पूरे बिहार के लिए भी गौरव का विषय है।

Related posts

नारनौल:30 वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव:हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के हो रहे प्रयास : वैशाली सिंह

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का किया स्थलीय निरीक्षण,प्रभावितों से मिल जाना हाल।

rktvnews

राज्य सरकार की योजनाएं आमजन को राहत प्रदान करने में कारगर साबित – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री -अलवर में किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण -जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने गुरु के घर पहुँच कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काट मनाया अपना जन्मदिन।

rktvnews

बागपत:विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण।

rktvnews

Leave a Comment