RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

चतरा/झारखण्ड 3 अक्टूबर।उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी। वहीं उक्त मौके पर उपायुक्त के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में जिले के एक व्यक्ति ने बताया कि अभिलेखागार से पंजी 2 के लिए मेरे द्वारा आवेदन दिया गया है।लेकिन अभी तक सत्यापित कॉपी अप्राप्त है। इसे लेकर मौके पर उपस्थित अभिलेखागार के पदाधिकारी ने उपायुक्त को जानकारी दिया की अगर कोई भी व्यक्ति पंजी 2 के लिए आवेदन करते हैं तो उसे नियमानुसार पंजी 2 की कॉपी एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करा दी जाती है। वहीं दूसरे मामले में राशन कार्ड धारक लाभुक ने आवेदन के माध्यम से बताया कि हंटरगंज प्रखंड के गेंजना पचायत अंतर्गत डीलर द्वारा 2 किलो ग्राम अनाज की कटौती प्रति व्यक्ति की जा रही है। इस मामले को उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को कहा डीलर द्वारा इस तरह के रवैया को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जल्द से जल्द स्थल पर पहुंच कर एवं जांच कर जांच का प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार कन्यादान योजना, जमीन विवाद, रैयतों का मुआवजा, धोती साड़ी वितरण में अनियमित्ता से संबंधित मामले शामिल थे।
इसी क्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े जिले के अधिकारी व प्रखड विकास पदाधिकारी को एसएसआर 2024 तथा मतदाता सूची कंटीन्युअस,18 प्लस नए मतदाता, 80 प्लस मतदाताओं का सत्यापन कार्य, व जिले में संचालित योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा सभी संबंधित पदाधिकारी रोस्टर अनुसार संकल्प सप्ताह अभियान का आयोजन करें।
उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा रोस्टर अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों के शिकायतों का निष्पादन प्रखंड मुख्यालय स्तर पर ही किया जा सके।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बायोस्टिमुलेंट की बिक्री पर महत्वपूर्ण बैठक की।

rktvnews

गढ़वा:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामासाहू स्टेडियम में होगा विशेष खेल एवं फिटनेस समारोह।

rktvnews

भोजपुर:आर एस एम डिग्री कालेज आरा को मिला स्थाई संबंधन:सचिव मनोज कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर : हवाई अड्डा के बहुरेंगे दिन ,आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मंझौवा हवाई अड्डा।

rktvnews

उज्जैन:सीईओ जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत महिदपुर का सघन भ्रमण किया गया।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : छत्तीसगढ़ की सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment