RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर बैठक की।

हमें हर समस्या को गंभीरता से लेना हैं, और इसके लिए अगर स्कीम की नियम प्रणाली में बदलाव की भी आवश्यकता हो तो, तो संशोधन भी किया जाएं :शिवराज सिंह चौहान

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 15 जून।ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर कल शाम बैठक की। ग्रामीण विकास मंत्री ने आगामी 100 दिनों की कार्य योजना को सशक्त और प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने पर ज़ोर दिया। उन्होनें कहा कि हम सबको मिलकर पूरी ताकत से, ग्रामीण विकास की हर योजना पर काम करना होगा तभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) पर चर्चा करते हुये उन्होनें इस बात का भी उल्लेख किया कि हमे बुज़ुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आदर्श जीवन के लिए परियोजना की संरचना करनी है, जिसके लिए हमें हर समस्या को गंभीरता से लेना हैं, और इसके लिए अगर स्कीम की नियम प्रणाली में बदलाव की भी आवश्यकता हो तो, तो संशोधन भी किया जाएं ।
दिशा कमेटियों की मह्त्वता पर जोर देते हए उन्होंने कहा कि दिशा कमेटियों (District Development Coordination and Monitoring Committees) को और मज़बूत बनाने की ज़रूरत है और इसके लिए वह सभी नवनिर्वाचित सांसदों को पत्र लिखकर आग्रह करेंगे जिससे हर छोटी-छोटी समस्याओं और प्रगतियों पर निरंतर ध्यान दिया जा सकें ।
बैठक में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, कमलेश पासवान और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थिति थे

Related posts

भोजपुर:10 दिवसीय रामलीला का मंचन प्रारंभ।

rktvnews

रांची:अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह एवं मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

बक्सर:विश्वविद्यालय कुलानुशासक प्रो.डॉ.कुमार कौशलेंद्र के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार देवीपुर प्रखंड परिसर में रक्तदान कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

जयपुर:स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र अवसंरचना पहल हेतु सीएसआर भागीदारी कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या कांड के विरोध में ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment