RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर बीडीओ ने बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण,मामला पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही का।

शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह(फाइल फोटो)

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण 2025 का कार्य चल रहा है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य मे नियुक्त संबंधित बूथ के मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) द्वारा एन्यूमरेशन फार्म वितरण, संग्रहण तथा दस्तावेज अपलोडिंग का कार्य बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी अब तक 50 से कम एन्यूमरेशन फॉर्म अपलोड किया गया है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में अभिरुचि नहीं लेने तथा लापरवाही बरतने के आरोप में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने 26 संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण मे पूछा है कि क्यों न इस कृत्य के लिए अनुशासनिक कार्रवाई हेतू सक्षम प्राधिकार को अनुशंसित कर दिया जाय।

Related posts

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

rktvnews

भोजपुर: बस में तस्करी कर ला रहे गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को एमआरआई और सीटी स्कैन के आर्थिक स्वरूप में वर्णित किया।

rktvnews

दुमका:मुख्य सचिव ने मंदिरों का गांव मलूटी का किया दौरा , मां मौलिक्षा मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

डांस मूव ही नहीं, अब ‘स्वच्छता मूव्स’ भी सीखिए!स्कूल में अपने डांस मूव्स से वायरल हुए यूपी के टीचर कौशलेश अब सिखा रहे स्वच्छता वाले मूव्स।

rktvnews

Leave a Comment