RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:पारा विधिक स्वयंसेवकों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )30 अप्रैल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को पारा विधिक स्वयंसेवकों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन एडीआर भवन में किया गया।
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि समाज के वंचितों और शोषितों को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने,उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा और सहायता उपलब्ध कराने एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ ही बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों का प्राधिकार तक पहुंच आसान बनाने के लिए हीं पारा विधिक स्वयंसेवकों को नियुक्त किया गया है।
समाज सेवा बहुत ही पुण्य का कार्य है,जब हम किसी गरीब को उनका हक दिलाने में उनकी सहायता करते हैं तो वह व्यक्ति बहुत हीं खुश होता है और दुआएं देता है।
पारा विधिक स्वयंसेवकों का कार्य है कि वह विधिक सेवा प्राधिकार के जरिए गरीबों की सहायता करें। न्यायालय के कार्यों,लोक अदालतों आदि में भी सहयोग करना पीएलवी का दायित्व है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवकगण अच्छा कार्य कर रहे हैं। आगे और भी अच्छा कार्य करें जिससे कि दरभंगा जिला विधिक सेवा का नाम पूरे राज्य में हो।
कार्यक्रम में दरभंगा सदर,बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल के सभी पीएलवी उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज:जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

डा नरेश पाण्डेय चकोर की जयंती पर, साहित्य-सम्मेलन में आयोजित हुआ नववर्ष-अभिनन्दन कवि-सम्मेलन।

rktvnews

चतरा जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में राज्य स्तरीय “रेल परीक्षा” का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : वीडियो में पिस्टल लहराने व फायरिंग करने के मामले मे तीन पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने ली विशेष समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना जिला के नये समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment