RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गीता आश्रम चतरा में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन।

दीप सज्जा वोट करेगा चतरा का स्लोगन से जगमगाया गीता आश्रम।

सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मतदाताओं में दिखा उत्साह।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)24 अप्रैल।मंगलवार को चतरा प्रखण्ड के मध्य विद्यालय गीता आश्रम में अधिक से अधिक मतदान हो इस उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप शामिल हुए। तत्पश्चात वृद्ध, दिव्यांग व जिले से पहुंचे अधिकारियों, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन से संबंधित रंगोली, दीप प्रज्वलित कर स्लोगन वोट करेगा चतरा लिखा गया। साथ ही आमजनों को मतदाता शपथ दिलाया गया एवं एक स्वर में 20 मई को वोट करेगा चतरा का लगाया गया नारा। वहीं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती कर भी मतदाताओं व आमजनों को जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या एवं नृत्य का सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:36 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद मानव संग्रहालय के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार सेवानिवृत्त।

rktvnews

देवघर:दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर में कुल 26 फाइलेरिया के नये और पुराने मरीजों का विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु संपन्न किए गए चिकित्सकीय परीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

समता पार्टी की जातिय जन गणना विरोधी मशाल बुझ गई ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कैंसर पीड़ित बच्चे को दी गई कीमोथेरेपी।

rktvnews

Leave a Comment