RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज थवरैय्या एसडीपीओ व थानाध्यक्ष से मिले! शाहपुर थाना परिसर मे हुई बातचीत।

शाहपुर थाना परिसर मे बात करते राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के सदस्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जून। हाथीदह से आये राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज थवरैय्या अपनी टीम के साथ शाहपुर थाना पहुँचे। उन्होंने थाना मे मौजूद जगदीशपुर के नये एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा और थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज थवरैय्या ने एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा से फोरेंसिक जांच की काॅपी तथा भरत भूषण तिवारी की मोबाइल की मांग की। एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि न्याय की प्रकिया चल रह रही है जिसमे न्याय जरूर मिलेगा। भरत भूषण प्रकरण की जांच निष्पक्ष होगी। सवर्ण परिषद के लोगों ने एसडीपीओ तथा थानाध्यक्ष से कई बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया। अधिक संख्या मे सवर्ण परिषद के  सदस्यों के आने के कारण शाहपुर थाना परिसर मे लोगों की अधिक भीङ जमा हो गई। जिसको लेकर थाना परिसर मे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था। थाना मे आने के पहले सवर्ण परिषद के अध्यक्ष समेत सदस्यों ने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका साथ देने तथा न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 02 नवंबर 24

rktvnews

रायपुर : फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने बलौदाबाजार कलेक्टर पहुंचे गांव।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उत्तराखण्ड की अनेक महत्वपूर्ण सड़क एवं अवसंरचना परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया।

rktvnews

ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘बवाल’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर।

rktvnews

चतरा:विश्व हृदय दिवस पर जिला में जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

नारनौल:सभी 772 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना।

rktvnews

Leave a Comment