RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!अप्रत्यासित संख्या में हुआ सुलहनीय वादों का निपटारा।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,13 मई।आज दिनांक 13 मई 23 को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के प्रकोष्ठ में दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक, प्रमोद कुमार यादव, सिविल सर्जन, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, अभियोजन पदाधिकारी मानिक कुमार सिंह, जिला लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

वादों के निपटारे हेतु उमड़ी भीड़

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, मिथिलेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 22 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1348 में, बैंक निष्पादन मामले की संख्या 818 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया, न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 514 , जिसमें अपराधिक मामले की संख्या 182, विद्युत वादों की संख्या 81, मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 09 , एन आई एक्ट वाद की संख्या 03, रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 202, एवं खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 30 का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल₹37657957 की राजस्व की वसूली की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री मिथिलेश कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा इस संबंध में प्रचार प्रसार कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Related posts

बक्सर:मुख्य सचिव की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना एवं पंचायत सरकार भवनों के लिए जमीन की उपलब्धता के संबंध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग बैठक में डीएम हुए शामिल।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता अस्पताल जाकर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो आफाक आलम का कुशलक्षेम पूछा।

rktvnews

भोजपुर:गंगा नदी मे डूबने से दो युवको की मौत के बाद बड़हरा विधायक परिवार को सांत्वना देने पह़ुचे।

rktvnews

गढ़वा: गढ़वा डीसी का चला प्रशासनिक डंडा,आवास योजना में अयोग्य व्यक्तियों को लाभान्वित करने पर की कार्रवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के 5 वर्ष पूरे होने को रेखांकित किया।

rktvnews

नीमच के किसान सिंचाई सुविधाओं का लाभ पाकर पंजाब के किसानों को छोड़ेंगे पीछे : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment