RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पौड़ी अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायत का लिया संज्ञान।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)14 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का संज्ञान लिया है। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री ने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त 3 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखण्ड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है। ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

Related posts

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में सैनिकों के साथ होली मनाई।

rktvnews

घिब्ली की दुनिया बनाम हकीकत: कला, रोजगार और मौलिकता का संघर्ष।

rktvnews

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का अभिनन्दन किया!डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

rktvnews

पटना:नये जन-सम्पर्क अधिकारियों के लिए सशक्त मीडिया प्रबंधन और बेहतर मीडिया समन्वयन आधारित एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:विद्यालय लिपिक-परिचारी नियुक्ति में 69 आवेदन अनुशंसा योग्य।

rktvnews

Leave a Comment