RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर जिले में 06 जनवरी 24 को होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित।

बक्सर/बिहार 04 जनवरी।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 06 जनवरी 2024 को संयुक्त श्रम भवन, बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। रोजगार शिविर में दिनांक 06 जनवरी 2024 को SIS SECURITY AND INTELLIGENCE SERVICE के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 21-37 वर्ष किया गया है। नियोक्ता के द्वारा दसवीं, इंटर योग्यताधारी युवक को गार्ड एवं सुपरवाईजर के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 50 पदों की रिक्तियाँ दर्शायी गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 16000.00 से 26000.00 प्रति महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल बिहार है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 06 जनवरी 2024 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एंव इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर पर लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Related posts

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में वृद्धि का अनुसमर्थन।

rktvnews

श्रम विभाग की विभिन्न समितियों कि बैठक आयोजित!गोगामेड़ी एवं भद्रकाली मंदिर में भिक्षावृति से बच्चों को मुक्त करवाने हेतु चलाए जाएंगे विशेष अभियान।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया सीएमएचओ ऑफिस का निरीक्षण, मौके पर मिले 26 कर्मचारी अनुपस्थित।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने लिया दूसरा संकल्प: ‘राइजिंग राजस्थान‘ समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को देंगेे हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय।

rktvnews

ईसीआई ने राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों को सोशल मीडिया मंचों के जिम्मेदारी के साथ और नैतिक उपयोग के निर्देश दिए।

rktvnews

उत्तराखंड:नैनीताल की सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री,बच्चों संग खेला क्रिकेट!पर्यटकों को खुद पिलाई चाय।

rktvnews

Leave a Comment