आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मई।जगजीवन कॉलेज आरा के अवकाश प्राप्त सहायक श्री योगेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। कल रात्रि के 7:00 बजे अचानक तबीयत खराब हुआ जिसे सदर अस्पताल लाया गया। नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर किया लेकिन रास्ते में ही निधन हो गया। आज 13 मई को आरा गांगी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्रीवास्तव जी लंबे समय से कॉलेज का अकाउंट्स देखते थे, सबसे अच्छा तालुकात रहा।सुना गया की अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। कॉलेज के कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है तथा भगवान से आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। प्रमुख लोगों में मनोज कुमार श्रीवास्तव, जयवीर कुमार,संजय राय, रामानुज तिवारी, रवि कांत राय, रमेश कुमार, सतीश कुमार, आदि रहे।

