RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

खुशी भारद्वाज ने पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने के अनुभव साझा किए।

मुंबई/एजेंसी (पीआर 24× 7)08 जुलाई। ‘क्रिमिनल जस्टिस’ एक बार फिर दर्शकों के दिलों में छा गया है, और इस सीरीज़ में इरा नागपाल की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री खुशी भारद्वाज को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही में खुशी ने दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।
खुशी ने कहा, “पंकज सर का शांत और ज़मीन से जुड़ा स्वभाव वाकई प्रेरणादायक है। सेट पर उनका धैर्य, फोकस और ‘कभी एक्ट मत करो- बस किरदार को जीयो’ वाली फिलॉसफी ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। वे शायद ही कभी अपना फोन देखते हैं, और पूरी तरह अपने किरदार में डूबे रहते हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक ट्रांसफॉर्मेटिव अनुभव रहा।”
खास बात यह है कि खुशी और पंकज त्रिपाठी की बेटी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। खुशी बताती हैं कि ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में काम करने के दौरान उन्होंने पंकज सर की बारीक तैयारियों और उनके किरदार में गहराई लाने की कला को करीब से देखा।
उनका मानना है कि इस अनुभव ने न सिर्फ एक कलाकार के तौर पर उन्हें मजबूत बनाया, बल्कि यह अभिनय के प्रति उनकी ईमानदारी को बढ़ाने की भी वजह रहा।

Related posts

भोजपुर:बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी. एच. ने किया स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:वर्ल्ड हेरिटेज डे पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हेरिटेज वॉक का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने किला मैदान में रावणवध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का लिया गया जायजा।

rktvnews

निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा सरैया और सिन्हा मंडल का संयुक्त विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कर सैकड़ों लोगो को शपथ दिलाया गया।

rktvnews

Leave a Comment