RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: पूर्वी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का लिया गया जायजा।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)07 नवंबर। मंगलवार से लोक आस्था का महापर्व छठ का प्रारंभ हो गया । बुधवार खरना के दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा मोतिहारी नगर क्षेत्र अंतर्गत कई छठ घाटों का निरीक्षण का छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर की जा रही तैयारी का जायजा लिया गया। इस दौरान नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी भी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त के द्वारा मोटर बोट से भी मोतीझील के किनारे सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर की जाने वाले पथों को भी देखा गया। जहां भी समस्या पाई गई उसे तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया गया। कहीं-कहीं चूना छिड़काव में कमी पाई गई,वहां भी पर्याप्त चूना छिड़काव का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा है कि मोतीझील के किनारे निर्माणाधीन पथ में कहीं-कहीं अतिक्रमण है उसे छठ के बाद हटवाया जाएगा। छठ को लेकर सभी जगह नगर निगम के द्वारा बैरिकेडिंग कराई गई है ताकि लोग गहरे पानी में नहीं जा पाए। छठ घाट पर पटाखा फोड़ना प्रतिबंधित है और इस पर सादे लिवास में पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त जरूरत के अनुसार छठ घाट के पास भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यातायात की व्यवस्था सुगम रहे इसके लिए अलग से आदेश जारी किए जा रहे हैं ताकि किसी व्रती/श्रद्धालु को कहीं कोई परेशानी नहीं हो।
इस अवसर पर मीडिया से वार्ता के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महापर्व छठ की सभी जिलावासियों को शुभकामना दी है और सभी के खुशहाली की कामना की है। डीएम और एसपी ने कहा है कि यह लोक आस्था का पर्व है जो पूरी तरह से स्वच्छ वातावरण में संपन्न होता है इसमें सभी जिला वासियों का सहयोग अपेक्षित है।

Related posts

‘नो मोर पाकिस्तान’ अब केवल नारा नहीं, राष्ट्रनीति की दिशा: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

भोजपुर: नए साल पर बखोरापुर मंदिर में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब,सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिला क्रिकेट संघ के जूनियर मैच में आरा क्रिकेट अकादमी 53 रनों से विजयी।

rktvnews

एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप : मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment