RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा द्वारा सरैया और सिन्हा मंडल का संयुक्त विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कर सैकड़ों लोगो को शपथ दिलाया गया।

बड़हरा विधायक ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशी बढने पर मुख्यमंत्री सहित बिहार कैबिनेट को दिया धन्यवाद।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)22 जून।रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार 11 साल -‘संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम के अंतर्गत बड़हरा विधानसभा के सरैया और सिन्हा मंडल का संयुक्त विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन गजियापुर में किया गया।
संकल्प सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता सिन्हा मंडल अध्यक्ष गोबिन्द साह और संचालन सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति से ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम अवतार सिंह,रामाकांत सिंह,मंडल प्रभारी संतोष सिंह संटु एवं बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं सामुहिक वंदेमातरम के साथ हुआ। आगत अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र के साथ किया गया।
कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता, बहुतायत महिला एवं ग्रामीण जनता को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा शपथ प्रपत्र के माध्यम से देश को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया गया। सभीन ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान का शपथ लिया।
बड़हरा विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र मे जब से मोदी जी का सरकार आया तब से देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। 2014 के पहले सरकार द्वारा गरीबो एवं बुजुर्ग लोगो के लिए ईलाज के नाम पर एक पैसा का भी कार्ड नही था,लेकिन आज आयुष्मान कार्ड से पाँच लाख तक इलाज हो रहा है।किसानो के लिए किसान सम्मान समृद्धि योजना से छह हजार रूपए मिल रहा है।गरीबी स्तर से नीचे लोगो को पाँच किलो का मुफ्त अनाज मिल रहा है।महिलाओं के लिए बहुत सारी सुबिधाएँ और योजना सरकार द्वारा दी जा रही है। बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व मे एनडीए सरकार महिलाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है।आज लड़कियां सरपट सड़क पर साईकिल चलाते हुए विद्यालय जा रही है। महिलाओं को नौकरी मे आरक्षण दे कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया है।आज गाँवो मे जीविका और आशा कार्यकर्ता बन कर ,माज सेवा और अपना जीविकोपार्जन कर रही है।
वहीं बड़हरा विधायक ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत ग्यारह हजार राशी होने पर बड़हरा विधानसभा की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पूरी कैबिनेट को धन्यवाद दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि 2014 के बाद देश मे बदलाव हुआ है।अब हम भय मुक्त,भुख मुक्त तुष्टिकरण मुक्त भारत में जी रहे है और देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा होते हुए देख रहे है। आज सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण का सरकार है। बिहार सहित पूरे देश मे विकास की नदी बह रही है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अवतार स़िह,रामाकांत स़िह,विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, धनंजय तिवारी सहित वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को बताया और जन जन तक पहुंचाने की अपील की साथ ही बड़हरा विधायक को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशी विधानसभा मे बढाने का पहल करने और सरकार द्वारा जुलाई से लागु करने पर विधायक को धन्यवाद देते हुए सरकार का आभार व्यक्त किए।
कार्यक्रम मे सरपंच रविन्द्र सिंह,पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह,सौदागर बिंद,टुकुर सिंह,धनंजय सिंह,मनीष पासवान, ओमप्रकाश ठाकुर,चंदन सिंह,सचिन सिंह,छोटन सिंह,चंदु पासवान रामदयाल पांडेय,सीता देवी,आशा देवी, भगवान सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ में 368 करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

जयहिंद नेशनल पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का नोएडा में हुआ भव्य उदघाटन।

rktvnews

रामगढ़ : पल्स पोलियो अभियान का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

झारखंड के वित्तमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री तथा कोयला मंत्री से मिलकर झारखंड के कोयला उत्खनन की 1लाख 36 करोड़ बकाया राशि के भुगतान के लिए स्मार-पत्र सौंप भुगतान का किया आग्रह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 अगस्त 25

rktvnews

भोजपुर:आपदा की स्थिति में बचाव हेतु एसडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment