RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक।

बक्सर/बिहार 11 अगस्त। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को बताया गया कि 10 अगस्त 2023 को मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची सभी के अवलोकन के लिए प्रकाशित कर दी गई है तथा सभी लोगों, राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों से सुझाव, आपत्ति की मांग दिनांक 19 अगस्त 2023 तक की गई है। उनके द्वारा दिए गए दावा आपत्ति एवं सुझावों को दिनांक 25 अगस्त 2023 तक निष्पादन कर दिनांक 28 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक पुनः उनके साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जिले में कुल 20 मतदान केंद्र भवन जर्जर आदि होने के कारण बदलने का प्रस्ताव सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त हुआ है। साथ ही कुल 2 मतदान केंद्र (यथा 200-बक्सर में 1 एवं 201- डुमराव में 1) 1500 से अधिक निर्वाचक होने के कारण उसी परिसर स्थित अन्य मतदान केंद्र में स्थानांतरण किया जा रहा है। प्रारूप प्रकाशित सूची में मतदान केंद्रों की संख्या में कोई बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं है। जिले में कुल 1323 मतदान केंद्र हैं। (199-ब्रह्मपुर 346, 200-बक्सर 295, 201-डुमराव 335 एवं 202-राजपुर 347)।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : भरौली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितिय शारीरिक दक्षता परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने 5.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष मधुबंद वाशरी का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया।

rktvnews

असत्यापित तोलने के यंत्रों या मापक यंत्रों का उपयोग करना दंडनीय अपराध।

rktvnews

“टीडीबी-डीएसटी ने मल्टीपल मायलोमा बीमारी के इलाज हेतु उन्नत सीएआर-टी सेल थेरेपी के लिए भारत-सिंगापुर सहयोग के तहत हेलिक्स सेल थेरेप्यूटिक्स से समझौता किया”।

rktvnews

समलैंगिक विवाह सामाजिक मूल्यों से परे!धर्म के मामले में दखल से परहेज़ करें अदालतें:मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

rktvnews

Leave a Comment