
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत बड़हरा प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने सेमरिया -पड़रिया गांव के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ के साथ अधिकतम संख्या में वॉलंटियर्स को टैग कर घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण एवं संग्रहण शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि संग्रहित फॉर्मों की शीघ्र अपलोडिंग में कोई ढिलाई न हो।निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने अभियान की जमीनी स्थिति का फीडबैक प्राप्त किया और उनके सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बड़हरा), बीपीआरओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
