RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्यपाल से मध्यप्रदेश व्हीलचैयर क्रिकेट और दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों ने की मुलाकात।

राज्यपाल ने उत्साहवर्धन कर दी शुभकामनाएं।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)06 अगस्त।राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मंगलवार को मध्यप्रदेश व्हीलचैयर क्रिकेट और दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों ने राजभवन में मुलाक़ात की। राज्यपाल श्री पटेल को दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की कप्तान राधा बढ़गुज्जर ने ‘उमंग कप’ में जीती गई ट्रॉफी भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल ने टीम के सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
राज्यपाल श्री पटेल ने मध्यप्रदेश व्हीचैयर क्रिकेट और दिव्यांग महिला टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी उपलब्धियां जानी। उन्होंने दोनों टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों के साथ सामूहिक चित्र भी खिंचवाया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद रहे।

Related posts

दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पोत आईएनएस दिल्ली श्रीलंका से रवाना।

rktvnews

प्रस्तावित परिसीमन से भारत के संघीय ढांचे को खतरा।

rktvnews

खसरा संक्रमण से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए मैं हरसंभव कोशिश करूंगा, वाइस चेयरमैन तिवारी।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन।

rktvnews

जयपुर:बायो मेडिकल वेस्ट के समुचित प्रबन्धन हेतु हितधारकों की कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में24.69 करोड़ रु० की लागत से निर्मित होने वाले औषधीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नये भवन का शिलान्यास किया4,000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन प्रदान किए

rktvnews

Leave a Comment