RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा युवा मोर्चा की भोजपुर जिला कमेटी गठित!युवा शक्ति से पार्टी होगी मजबूत:जिला अध्यक्ष विभू जैन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 मई। आरा भाजपा युवा मोर्चा की 21 सदस्यीय युवाओं की टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें युवाओं की सक्रियता, पार्टी के प्रति समर्पित और प्रतिभावान नेतृत्व कर्ताओं को स्थान दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के विभु जैन ने बताया कि वरीय सहयोगियों के मार्गदर्शन, सुझाव तथा अपनी सूझबूझ से नेतृत्व कर्ताओं को स्थान दिया गया है। इन युवाओं को इनके कार्य क्षमता को देखते हुए इनके अलग-अलग कार्यों में लगाया गया है ताकि भोजपुर जिला युवा मोर्चा अपने कार्यकाल में बढ़िया से बढ़िया और ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल कर सके। मुझे पूरा भरोसा है कि ये युवा केवल युवा मोर्चा के कार्यों को नहीं बल्कि पार्टी के कार्यों में भी विशेष रूप से सहयोग करेंगे और जनता की समस्याओं को उजागर करते हुए समाधान के प्रति भी निष्ठा से कार्य करेंगे। मैं सभी पदाधिकारियों को, युवा इकाई के सदस्यों को हृदय से बधाई और साधुवाद करता हूं कि आप विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में भोजपुर जिला का सम्मान अपने सेवा कार्यों से बढ़ायेंगे।
*पदाधिकारियों में*
*सर्वश्री अध्यक्ष* श्री विभु जैन
*उपाध्यक्ष* मुकेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुशवाहा, रवि केसरी, और अशोक कुमार मिश्रा।
*महामंत्री* राहुल कुमार सिंह , अंकित सिंह चंद्रवंशी। *कोषाध्यक्ष* निशांत तोमर *मीडिया प्रभारी* अरिहंत विजय जैन *कार्यालय प्रभारी* रोहित बजरंगी इत्यादि हैं।
इसके साथ साथ 15 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई है। युवा टीम के घोषित होने पर भारतीय जनता पार्टी ,मंच, मोर्चा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त की और कहा कि टीम संतुलित और कार्य करने वाली है जिससे पार्टी को विशेष रुप से सहयोग और फायदा मिलेगा। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, आदित्य सिंह आदि, आनंद कुमार नीरज कुमार केसरी आदि रहे।

Related posts

भोपाल:ग्रामीण विकास में पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चुट्ज़पाह (Chutzpah) अभिनेता क्षितिज चौहान फिल्म ‘वेदा’ में शर्वरी और जॉन अब्राहम के साथ निभाएँगे विलेन की भूमिका।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

आज 12 मार्च को मॉरीशस में मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल को राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।

rktvnews

रोहतास:स्वच्छता के प्रति जागरूकता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : उदिता सिंह

rktvnews

Leave a Comment