
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत कोईलवर प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने कायम नगर मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारियों को बीएलओ के साथ अधिकतम संख्या में वॉलंटियर्स को टैग कर घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण एवं संग्रहण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में फीडबैक लिया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीआरओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
