
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)17 जून।भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्र मे मोदी सरकार के 11 वर्ष की सफलता पर “संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है।
उसी कार्यक्रम के तहत बड़हरा विधानसभा मे आगामी कार्यक्रमो को लेकर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उनके आवास पर सभी मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया।
बैठक में तय हुआ कि विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन सभी मंडलो मे किया जाएगा।उक्त सभा के लिए मंडलवार तिथि, स्थान और ,मय तय किया गया। सलेमपुर मंडल मे सभा का आयोजन महामाया मंदिर परिसर मे 19 जून को 11 बजे से होगा। 20 जून को कोईलवर उतरी मंडल का सभा महकमपुर डुमरिया में 11 बजे और पाँच बजे शाम को बड़हरा मंडल का सभा रामशहर मे किया जाएगा। 21 जून को बबुरा मंडल का सभा काली मंदिर परिसर बबुरा में सायं पाँच बजे से होगा।वहीं सिन्हा और सरैया दोनो मंडलो का सभा एक साथ 22 जून को सिन्हा में किया जाएगा।
सभी सभाओ के लिए जिला से विभिन्न प्रभारी बनाए गए है।
बड़हरा विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण का काल रहा। आज विकसित भारत का अमृत काल में हम सभी भारतीयो का अपने देश को विकसित बनाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। संकल्प सभा के तहत क्षेत्र के कार्यकताओं और आम जनता को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी ई.धीरेन्द्र सिंह ने आगामी कार्यक्रमो की जानकारी दी। उन्होने बताया कि संकल्प सभा के अलावा, पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने हेतु शक्तिकेन्द्र चौपाल लगाया जाएगा। 21 जून विश्व योग दिवस पर सभी स्थानो पर योग दिवस मनाया जाएगा।23जून को डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस सभी बूथों पर मनाया जाएगा और 25 जून को आपातकाल संविधान हत्या दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।
बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बूथो पर चल रहे बूथ कमेटी गठन की समीक्षा की और उसे जल्द पूरा करने के लिए मंडल अध्यक्षो से कहा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,धनंजय तिवारी, विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक धीरज सिंह,मंडल प्रभारी संतोष सिंह संटु,शैलेश कुमार गुड्डू, रामाकांत सिंह, हरेराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष करोडपति सिंह,शुभम पांडेय,संजय कुमार कुशवाहा, दीपक तिवारी, टुनटुन बिंद,गोबिंद साह सहित अन्य पदाधिकारी थे।
