RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

गढवा:उपायुक्त ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक कर दिया आवश्यक दिशा-निदेश।

गढवा/झारखंड 14 अक्टूबर।दुर्गा पूजा के तहत दशहरे को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे द्वारा विभिन्न स्तर की तैयारी को लेकर उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल का निर्माण पूर्व से चिन्हित स्थलों पर ही कराने एवं प्रत्येक पंडालों में महिला एवं पुरुषों के आवागमन हेतु अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर पूजा समितियों को निदेशित करने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया साइट पर भड़काऊ व अमर्यादित पोस्ट एवं किसी के धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गानें व स्लोगन को नहीं बजाने व प्रतिबंधित करने की बात कही गई तथा विधिवत रूप से इसकी निगरानी करने को कहा। अशांति व गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखते हुए सख्ती से निबटने की बात कही गई। जिले के विभिन्न कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं नगर पंचायत को त्योहारों के दौरान भीड़ भाड़ से निबटने हेतु सुव्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया गया। शहरों में एवं जिले के विभिन्न पूजा स्थलों पर विशेष रूप से साफ-सफाई कराने, कूड़ेदान की व्यवस्था कराने, लाइटनिंग की व्यवस्था एवं खराब पड़े सभी लाइट्स की मरम्मती तथा डीजे के ध्वनि स्तर को निर्धारित करने संबंधी कई दिशा निर्देश दिए गयें। इसी प्रकार मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही गई जबकि जिला परिवहन पदाधिकारी को विशेषकर त्योहारों के दौरान दुर्घटनाओं से बचने को लेकर बाइक राइडर्स को हेलमेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट प्रयोग करने हेतु जागरूक करने तथा प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन गढ़वा को त्योहार के दौरान अप्रिय घटनाओं से निबटने हेतु समुचित चिकित्सकीय व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूजा पंडालों में तथा विसर्जन स्थलों पर भी प्राथमिक उपचार जैसे आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ एंबुलेंस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री पांडे द्वारा बताया गया कि त्योहारों के दौरान पूरे शहर एवं जिले के हर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने आगजनी जैसे अप्रिय घटनाओं से बचने हेतु पूजा समिति के सदस्यों को समुचित पानी एवं बालू आदि की व्यवस्था करने हेतु निदेशित करने को कहा। साथ ही अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को भी इस प्रकार के अप्रिय घटनाओं से बचने हेतु पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार रहने हेतु निदेशित किया गया। उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को पूजा पंडाल के सदस्यों को अपने-अपने पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा निश्चित तौर पर अधिष्ठापित करने हेतु निर्देशित करने को कहा। सभी पूजा पंडालों के सदस्यों एवं वॉलिंटियर्स को अपने-अपने पहचान हेतु समुचित आईकार्ड रखने की भी बात कही गई। साथ ही विभिन्न थाना प्रभारियों एवं बीडीओ/सीओ को आपसी समन्वय के साथ उनके अपने कार्यक्षेत्रों में अधिष्ठापित पूजा पंडालों एवं मूर्ति विसर्जन वाले मार्गों में सड़क अथवा भवन आदि विभिन्न निर्माण कार्यों में उपयोग किये जाने वाले मैटेरियल्स यथा- ईंट, पत्थर, बालू, गिट्टी, रॉड आदि, जो सड़कों पर बिखरे अथवा रखें गयें हों, उन्हें तत्काल चिन्हित करते हुए हटवाने का निदेश दिया गया, ताकि जुलूस व विसर्जन के समय श्रद्धालुओं को अव्यवस्था उत्पन्न न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने सूचना तंत्र मजबूत व सक्रिय रखे जाने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी थाना अध्यक्षों को पूजा स्थल एवं विसर्जन स्थलों के रूट चार्ट को वेरीफाई कर लेने की बात कही गई एवं कोई भी जुलूस का संचालन बिना पुलिस बलों के संचालित नहीं करने हेतु निदेशित किया गया। शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा की गई।
बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, सिविल सर्जन डॉo अवधेश सिंह, एसडीपीओ नगर ऊंटारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला स्तर के पदाधिकारीगण एवं कर्मियों समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related posts

भोजपुर:संत विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर 28 अक्टूबर को रक्तदान शिविर रेडक्रॉस में! 101 यूनिट ब्लड संग्रह का लक्ष्य पूरा होगा:मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार

rktvnews

भोजपुर: नई आशा ने महादलित टोला में किया सर्वेक्षण,शिक्षा और स्वच्छता के प्रति पाई घोर उदासीनता।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

rktvnews

23 दिनो के अवकाश को 11 दिन करना, जल्दबाजी में लिया गया गलत फैसला: राकेश रॉय

rktvnews

केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने राज्यों से रिकॉर्ड ऑफ राइट्स के साथ आधार संख्या को एकीकृत करने का आग्रह किया।

rktvnews

Leave a Comment