RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : अग्निकांड में 50 घर जले, विधायक ने अग्निपीड़ितों का कुशलक्षेम पूछा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बंशीपुर पासवान टोली में आग लगने से 50 घर जल गये। आग इतनी भयानक थी कि लोगों से बुझ नहीं रही थी। तेज पच्छुआ हवा ने आग में घी का काम किया। आग को बुझाने के लिए चार दमकल बुलाना बुलाना पड़ा। करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार द्वारा चार-चार अग्निशमन यंत्र दमकल बुलवाया गया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। राजस्व कर्मचारी रणधीर कुमार ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों का बैंक खाता लेकर खाते में प्रति परिवार 12 हजार रुपये की राशि भेजी जायेगी। तत्काल सभी पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन शीट वितरित किया गया है। बंशीपुर पासवान टोली में अगलगी की घटना की खबर मिलते ही विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी वंशीपुर स्थित पासवान टोली पहुंचे तथा सभी पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके दुख दर्द को सुना और उन्हें आर्थिक मदद की। उन्होंने सभी का कुशलक्षेम पूछा।

Related posts

भोपाल:शारदा दयाल श्रीवास्तव के व्यंग्य संग्रह “ज्ञानगंगा में गधों का आचमन” का लोकार्पण हुआ।

rktvnews

आरा के संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सह अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित ।

rktvnews

पटना:आधी रात में मार्केटिंग परिसर में लगी भीषण आग! दाऊजी, पीएनबी समेत कई दुकान जले।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 7वीं बैठक में भाग लिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आकांक्षा योजना कर रही है होनहार विद्यार्थियों के सपने साकार।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया बेलाउर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment