RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नाम बदलने से चेहरा नहीं बदल जाता:सीडी शर्मा

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 जुलाई।भाजपा के वरिष्ठ नेता जहानाबाद लोकसभा के प्रभारी सी डी शर्मा ने विपक्षी दलों के गठबंधन को इंडिया नाम रखे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि नाम बदल जाने से किसी की चेहरा नहीं बदल जाती। सियार का नाम शेर कर देने से उसमें शेर की बहादुरी नहीं आ जाती। शर्मा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विपक्षी दलों ने बोतल का लेबल बदल दिया है वही परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार ,तुष्टीकरण है ।क्या नाम रखने से विपक्षी एकता का पूरे इंडिया में प्रभाव होगा ऐसा सोचते हैं तो यह बड़ी गलतफहमी में है। देश की जनता कांग्रेस समेत सभी गठबंधन के सभी घटक दलों की करतूतों से वाकिफ है। शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों ने अपना गठबंधन का नाम भारत क्यों नहीं रखा । कारण साफ है कि बैठक में सोनिया गांधी और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी मौजूद थे जिन्होंने न तो कभी भारतीय भाषाओं से लगाव रहा और न भारतीय संस्कृति से। इंडिया नामकरण के पीछे भी कांग्रेस के युवराज कि विदेशी सोच है।
शर्मा ने कहा कि विपक्ष की दूसरी बैठक में ही कांग्रेस की महारानी और युवराज का इतना प्रभाव रहा, तो सोचने वाली बात है कि आगे कांग्रेस गठबंधन पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लेगी। इसका सबसे अधिक असर विपक्षी गठबंधन में शामिल बिहार के क्षेत्रीय दलों पर होगा। क्षेत्रीय दलों का इस्तेमाल कांग्रेस अपने स्वार्थ साधने में कर रही है।

Related posts

नवंबर माह में कोयले का उत्पादन 84.53 मिलियन टन तक पहुंचा, यह पिछले वर्ष से 11.03% अधिक है।

rktvnews

बड़हरा थाना ने वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार!घटना को अंजाम देने की थे फिराक में।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:31 जनवरी 24

rktvnews

संस्कृति मंत्रालय ने विश्‍व के सबसे बड़े संग्रहालय के निर्माण हेतु एक चार- दिवसीय विचार-मंथन सत्र का आयोजन किया।

rktvnews

हाजीपुर:रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम और शांति वार्ता की अपील, माकपा के विजू कृष्णन ने कहा : राज्य प्रायोजित हत्याएं शर्मनाक

rktvnews

Leave a Comment