RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुजफ्फरपुर:PK ने बाबासाहेब का अपमान करने को लेकर लालू जी पर किया बड़ा हमला, कहा- पिछले 30 सालों से लालू जी सामाजिक न्याय का नारा देकर सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों का भला करना चाहते हैं।

संविधान लेकर घूमने वाले राहुल गांधी को अपने सहयोगी द्वारा अंबेडकर जी के अपमान का जवाब देना चाहिए।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार)14 जून।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा के तहत आज मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के एक दिवसीय दौरे पर हैं। मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अंबेडकर जी का अपमान करने को लेकर लालू जी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से लालू जी सिर्फ सामाजिक न्याय का नारा देकर अपने परिवार और अपने बच्चों का भला करना चाहते हैं। उनके पास न तो कोई विजन है और न ही वो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। वो सिर्फ लोगों को जाति के आधार पर लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने पिछले 30 सालों में बिहार में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है और पूरे बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री में बदल दिया है। और अगर उन्होंने बाबा साहेब की तस्वीर पर पैर रखा है तो ये अपमानजनक बात है। इसके साथ ही उनके सहयोगी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि संविधान लेकर घूमने वाले राहुल गांधी को भी इस पर जवाब देना चाहिए। क्या उनमें इस पर टिप्पणी करने की हिम्मत है?”

Related posts

इंदौर:नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी एवं ग्रीवा कैंसर की पेप स्मीयर जाँच का शिविर 12 अप्रैल से।

rktvnews

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी रखा गया।

rktvnews

चतरा:स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बेतिया:पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन सहित डब्ल्यूपीयू निर्माण हेतु अविलंब चिन्हित करें भूमि : जिलाधिकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चीता नामकरण प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन मे नेताओं ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का भरा हुंकार।

rktvnews

Leave a Comment