RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

जिलाधिकारी, मोतिहारी द्वारा जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचीत्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, मोतिहारी द्वारा जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में डॉ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचीत्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई, साथ ही इस अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया ।
जिलेभर के विभिन्न प्रखंड स्तर पर शिक्षा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 चयनित शिक्षक (महिला एवं पुरुष) /विद्यालयों /खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र/ मोमेंटो /मेडल एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
जिलाधिकारी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकगणों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।
उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के आधार स्तंभ हैं । वे हमारे जीवन को बेहतर बनाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए अपना समय देते हैं । शिक्षक न केवल हमें शिक्षा देते हैं ,बल्कि हमें हमेशा एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास करते हैं ।
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी ।

Related posts

भोजपुर : 40 कार्टून अंग्रेजी शराब, 1 कट्टा व 5 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

गिरीडीह:जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर:शहरी स्वच्छता को बेहतर बनाने की दिशा में उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए आधुनिक स्वचालित सीएनजी कचरा वाहन।

rktvnews

भोजपुर:तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में डीएल एड सत्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव जोहड़ी पहुंची और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment