RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी की उपस्थिति में जीविका दीदी द्वारा जीविका भवन का उद्घाटन एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 जून।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की उपस्थिति में बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सेमरिया-पडरिया में नव निर्मित जीविका भवन का उद्घाटन जीविका दीदी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्थापित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका ग्राम संगठन को अपना भवन मिलने से दीदियों को बैठक, प्रशिक्षण तथा कार्यालय संचालन के लिए एक स्थायी और सुसज्जित स्थान उपलब्ध हो गया है, जहां वे समूह से जुड़े विभिन्न कार्यों का कुशल संचालन कर सकेंगी। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कचरा पृथक्करण से लेकर जैविक खाद एवं अन्य उत्पादों के निर्माण की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस इकाई के माध्यम से जैविक खाद का उत्पादन तथा प्लास्टिक अपशिष्ट की बिक्री की व्यवस्था की गई है, जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
जिलाधिकारी ने सभी वार्डों में “डोर टू डोर” कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत और नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि महादलित टोले में अभी तक शौचालय निर्माण से वंचित परिवारों को चिन्हित कर उन्हें प्रेरित किया जाए, ताकि उन्हें शीघ्र इस सुविधा से लाभान्वित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया में विशेष रूप से कचरा सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,भोजपुर गुंजन सिंह, निदेशक एनईपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़हरा, अंचलाधिकारी बड़हरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 30 सितंबर 24

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2024 की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी ) की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित PMEGP एवं PMFME योजना अंतर्गत ऋण वितरण कैंप का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:11 दिसंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : सूर्य भगवान की आराधना करने से मनुष्य को ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने किया केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment