RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आरा सांसद ने भाकपा-माले नेता कौलेशी चौधरी के निधन पर उनके पैतृक गांव पहुंच श्रद्धांजलि सभा में अर्पित की श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।भाकपा-माले के आरा मु० प्रखंड के कारवां निवासी पार्टी प्रखंड कमेटी के सदस्य रहे लगभग 75 वर्षीय कमलेश चौधरी उर्फ कौलेशी चौधरी के निधन पर उनके गांव पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई! श्रद्धांजलि सभा के दौरान सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई!श्रद्धांजलि देने वालों में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद,राज्य कमेटी सदस्य व मु० प्रखंड सचिव विजय ओझा,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य बालमुकुंद चौधरी,कामता बिंद,कुंदन कुमार,विश्वनाथ चौधरी,उपेन्द्र पाल,कामेश्वर राम,भोरिक राम,कमलेश राम,अमरनाथ राम,नंदकिशोर राम,कृष्णा साह,कमलनयन साह,जयप्रकाश चौधरी,श्रृर्षिदेव चौधरी,गोरख चौधरी,बीरेन्द्र पासवान,अशोक राम,कमलेश पासवान,लखन पासवान,राजेन्द्र पासवान रविनंदन चौधरी,शारदा कुंवर सहित कई शामिल थे!विदित हो कि कमलेश चौधरी को जब से उनकी राजनीतिक समझ आयी तो उन्होंने लाल झंडे से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की और अपने जीवन के अंतिम दौर तक पार्टी के साथ जुड़े रहे! स्व चौधरी का पूरा परिवार शुरू से ही पार्टी के साथ जुड़कर जनता की मुक्ति की लड़ाई में शामिल रहा है!कौलेशी चौधरी के बड़े भाई उमेश चौधरी भी पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे हैं और वे आरा मुफ्फसिल के चर्चित किसान नेता थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मुलाकात की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में धान पर 4 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर मिलेगा अतिरिक्त लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के द्वारका में ‘विजयादशमी’ समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 मार्च 24

rktvnews

सीडीएस ने रण संवाद में विशेष बलों के संचालन और एयरबोर्न एवं हेलीबोर्न अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किए।

rktvnews

रायपुर : पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment