RK TV News
खबरें
Breaking News

आम जनता की उम्मीद और सपनों के लिए निराशावादी बजट है :कृष्ण मोहन ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई। केंद्रीय बजट वैसा ही है जैसा मोदी जी के हवा हवाई भाषण‌ होते हैं जो जमीन पर नहीं उतरते। यह चुनावी बजट भी है आंध्र प्रदेश के लिए घोषणाएं चंद्र बाबू नायडू के समर्थन के एवज‌ में छलावा है और बिहार के लिए पहले भी लाखों करोड़ों की घोषणाएं हुई हैं लेकिन जमीन पर‌ 50%‌ भी काम नहीं हुआ। रोजगार, युवाओं, किसानों के फसलों की सुनिश्चित उचित मूल्य गारंटी, मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य इस बजट में शामिल नहीं है। महिलाओं के लिए भी कुछ नहीं है। यह बजट जनता की उम्मीद और सपनों के लिए निराशावादी बजट है। बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग अस्वीकार करने के बाद नीतीश कुमार किस तरह जनता को इस सरकार के बिहार विरोधी होने की बात समझायेंगे ये उनको सोचना है‌। सरकार से बाहर आना ही रास्ता बचा है।यह प्रधानमंत्री “सरकार बचाओ योजना”वाला बजट है।

Related posts

राष्‍ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों के लिए सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को जानकारी देने के लिए एक दिवसीय सत्र आयोजित किया।

rktvnews

दुमका:20 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026

rktvnews

गौरीशंकर विवाह महोत्सव भक्तिमय‌ वातारण में संपन्न!आयोजन का लक्ष्य स्वास्थ्य नागरिक, सभ्य नागरिक व समर्थ भारत बनाना है:आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज

rktvnews

हल्द्वानी:राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना का घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया।

rktvnews

दुमका: बासुकीनाथ धाम में दूसरी सोमवारी को श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब।

rktvnews

Leave a Comment