RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:चार दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन,पटना की टीम को हराकर उदवंतनगर बना विजेता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में मंगलवार को उदवंतनगर की टीम ने 30 रन से पटना को हराकर लगातार दूसरी बार इस ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया।मैच के उद्घाटन कर्ता चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान के निदेशक डॉ राणा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं पदमश्री डॉ भीम सिंह भवेश द्वारा किए गए कार्यों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। यह उनकी समाज के लिए एक सोच है, जो पिछले 4 साल से ऐसे आयोजन को निरंतर करते आ रहे हैं।प्रशिक्षु आईएएस अदील मोहसिन ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को ऐसा अवसर उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करता है। डाॅ भवेश का ये प्रयास आज इस समाज को बदलाव और विकास की तरफ लेकर जा रहा है।वन प्रमंडल अधिकारी प्रद्युम्न गौरव ने कहा कि डॉ भवेश लंबे समय से वंचित समाज को एक आवाज दे रह हैं। एक सिविल सर्वेंट के बतौर कह सकता हूँ कि अभी इस समाज के लिए बहुत काम बाकी है। है। बेसिक ह्युमन राइट्स के स्तर से उनको अपडेट करना है। सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यभान सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से मुसहर समाज को आगे बढ़ाने का यह अभियान जल्द ही रंग दिखाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता प्रो सत्यनारायण सिंह, स्वागत डाॅ भीम सिंह भवेश संचालन अमरेन्द्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ अर्चना सिंह ने किया।

Related posts

भोजपुर:तपेश्वर सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कायम नगर में जयंती कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में की बैठक दिए निर्देश।

rktvnews

रायपुर : राजस्व टीम ने साईंटागर बैरियर के पास 60 बोरी अवैध धान परिवहन करते किया जब्त।

rktvnews

जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष रसोईया महासंघ ने किया धरना प्रदर्शन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ।

rktvnews

Leave a Comment