RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बांका:अमरपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पनाओं से संभव : राजकुमार सिंह

बांका /बिहार (डॉ एम रहमतुल्लाह)11 जून। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार उच्च वर्ग विकास आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा है कि अमरपुर विधानसभा समेत पूरे बिहार का विकास देश है दुनिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पनाओं से ही संभव है पूरे देश की सरकारों को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास के सपने को साकार करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें राजकुमार सिंह ने कहा कि वह बांका जिला के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प है यहां की जनता ने जो उन्हें प्यार दिया है इस क्षेत्र का विकास कर में उसे प्यार का कर्ज उतारने के लिए कृत संकल्प हो बिहार उच्च वर्ग विकास आयोग का सदस्य बनने के बाद वह पहली बार अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक पंचायत का दौरा कर यहां के जन समस्याओं से अवगत हुए और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया राजकुमार सिंह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं श्री सिंह ने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वह समय पर विकास योजनाओं के काम को पूरा करें ताकि राज्य के जनता को सरकार के विकास योजनाओं का लाभ मिल सके।
राजकुमार सिंह आज बांका लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर विधानसभा के अमरपुर पश्चिम मंडल में आयोजित “11 वर्ष : संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष श्री उदयशंकर शर्मा जी की उपस्थिति में आमजनों को संबोधित किया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को राजकुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 11 वर्षों के जनकल्याणकारी प्रयासों, विकासोन्मुख योजनाओं एवं परिवर्तनकारी नीतियों की विस्तृत जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश की जनता, विशेषकर ग्रामीण, गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के उत्थान हेतु चलाई जा रही योजनाओं से पूरा प्रदेश लाभान्वित हो रहा है।
राजकुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन तक विकास की गाथा पहुँचाना और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र को सशक्त बनाना रहा।

Related posts

जयपुर:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल बिज़नेस एक्सपो में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में राजस्थान की क्षमता होगी प्रदर्शित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संशयमुक्त और शीघ्र न्याय दिलाने में सहायक होंगी विज्ञान प्रयोगशालाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:वोटबंदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने जिले में किया चक्का जाम।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ‘एक वाहन एक फास्टैग’ पहल का शुभारंभ किया।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उराँव, मंत्री, योजना-सह-वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची का अभिभाषण।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी की ब्रह्मपुर विधानसभा के सुदूर दियरा क्षेत्र में चुनावी चौपाल।

rktvnews

Leave a Comment