
RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)11 जून।ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण हेतु 55 दिन तक चले महिला संवाद कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। लखीसराय जिला के सभी सात प्रखंडों में पांच सौ अड़तालीस जीविका महिला ग्राम संगठन के माध्यम आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में एक लाख सैंतीस हजार से अधिक महिलाओं ने क्रमशः शिरकत की।महिला संवाद कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज की छात्राएं भी आईं और गांव में शिक्षा के उत्तरोत्तर विकास हेतु अपनी मांग रखी।गांवों में महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की मिसाल बनी महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सफलता की जानकारी एवं योजनाओं के संचालन हेतु सलाह एवं सुझाव के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था l अत्याधुनिक संवाद सह जागरूकता रथ के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की सफलता एवं महिलाओं को मिले आरक्षण से हुए लाभ के बारे में बताया, दिखाया और सुनाया गया l साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं पर आधारित लगभग 2 लाख लीफलेट भी वितरित किये गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सन्देश पत्र भी सवा लाख से अधिक महिलाओं तक पहुंचा ।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के अधिकार, कर्तव्य और उत्तरदायित्व का समावेशन महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित हुआ । जहां गांव की महिलाएं अपने अधिकार के प्रति सजगता दिखाते हुए बिहार सरकार की योजनाओं की सफलता की बानगी पेश करती नज़र आई वहीं अपने कर्तव्य और उत्तरदायित्व का अनुपालन करते हुए गांव -समाज के विकास हेतु और योजनाओं के संचालन के लिए आवेदन एवं सुझावों को संकलित कराया l
55 दिन तक चले महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान पंद्रह हजार तीन सौ इच्छाएं एवं आकांक्षाएं दर्ज की गई।
बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में मिथिलेश मिश्रा, जिला पदाधिकारी ने भी शिरकत की।
जिला पदाधिकारी ने सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित कसवां गांव में अभयनाथ महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि इतना बड़ा आयोजन आप सभी के सहयोग एवं आत्मबल से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं चला रही है जिससे महिलाओं का विकास हो रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आई इच्छाओं एवं आकांक्षाओं का अवलोकन करते हुए सम्बंधित विभाग को समाधान हेतु निर्देश दिया गया है एवं उनके स्तर पर भी समाधान हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने भी गांवों के विकास के लिए कई सुझाव दिए । समापन समारोह में पिंटू चौधरी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, पंकज कुमार, प्रबंधक, सामाजिक विकास, नवीन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सूर्यगढ़ा, कुमारी अदिति सिन्हा, प्रशिक्षण पदाधिकारी, जीविका समेत जीविका संकुल स्तरीय संघ की पदाधिकारी एवं सदस्य समेत कई जीविका एवं प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।
सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सफलता एवं महिलाओं को आरक्षण से मिले लाभ का अवलोकन करते हुए उपस्थित महिलाएं सरकार को सलाह देती रही l महिलाओं की मुखरता , स्वावलंबन एव सशक्तीकरण महिला संवाद कार्यक्रम में दिखा l महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं सफलता से अवगत कराया गया l सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्मंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना , मुख्यमंत्री शताब्दी बालिका पोशाक योजना , मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक ) पोशाक योजना , कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय , मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम , बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना मुख्यमंत्री अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, अक्षर अंचल योजना, राजकीय सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास आदि योजनाओ के बारे ने बताया गया और इन योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने एवं छात्राओं ने जीवन में आये बदलाव के बारे में बताया l अब तक इन योजनाओं से वंचित महिलओंओ एवं छात्राओं ने इन योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया समझी l
महिला संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने योजना से मिले लाभ के बाद अपने जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया और सूत्रधार भी बनी l
55 दिन में कुल 548 महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । महिला संवाद के आयोजन में जीविका दीदियों की बड़ी भूमिका रही । आयोजन में ग्रामीणों का भी सहयोग मिला । बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में अभिमान जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा अमरपुर गाँव में , आशियाना ग्राम संगठन द्वारा गोपालपुर गाँव में, वर्षा ग्राम संगठन द्वारा अरमा गाँव में , कल्याणी ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गाँव में, अभयनाथ अमृत ग्राम संगठन द्वारा कसवां गाँव में, अंश ग्राम संगटन द्वारा सुर्यपुरा गाँव में, इशु ग्राम संगठन द्वारा चंदनपुरा गाँव में , सहेली ग्राम संगठन द्वारा सलेमपुर वेस्ट एवं विकास ग्राम संगठन द्वारा तोरालपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l राज्य के विकास हेतु नई उम्मीदों , नए सपनो और राज्य सरकार से उन्हें पूरा करने की आस के साथ महिला संवाद कार्यक्रम का लखीसराय में समापन हुआ l
