शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर, बरिसवन तथा सेमरिया में सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगदीशपुर के डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार ने शिक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की तथा लोगों को शिक्षा ग्रहण करने पर विशेष रूप से बल दिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा मनुष्य के लिए आवश्यक है।

previous post
