RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

सीनियर में धीरज राय,और जुनियर में शुभम कुमार को मिले तीन तीन गोल्ड!भोजपुर जिला हुआ गौरवान्वित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 अगस्त।गया में आयोजित द्वितीय राजा कर्ण तीरंदाजी प्रतियोगिता में भोजपुर के लाल ने किया कमाल। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल 6 गोल्ड और 6 सिल्वर के साथ 12 मेडल प्राप्त किया । सीनियर पुरुष वर्ग में 70 मीटर दुरी मे धीरज रॉय ने 3 गोल्ड प्राप्त किया।भोजपुर सहित भोजपुर तीरंदाजी एकेडमी को गौरवान्वित किया लेकिन यह पहली बार नहीं कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी मेडल लेकर भोजपुर सहित बिहार को भी गौरांवित किया है। धीरज कुमार राय पकड़ी निवाशी ध्रुव नाथ रॉय के पुत्र हैं । वहीं शुभम कुमार जुनियर वर्ग में 70 मीटर में 3 गोल्ड प्राप्त कर भोजपुरवासियो को गौरवान्वित किया।शुभम बिहार के पहले ऐसे खिलाड़ी है जो नेशनल रेंकिंग टूनामेंट में इनाम राशि प्राप्त करने वाले पहले तीरंदाज खिलाड़ी हैं जो पकड़ी निवासी मनोज कुमार के पुत्र हैं वही जुनियर वर्ग में सामर्थ कुमार ने 70 मीटर में ही 3 सिल्वर मेडल लेकर भोजपुर का दबदबा बनाया रहा सामर्थ नाला रोड निवास शैलेश कुमार के पुत्र हैं।अण्डर 14 बालिका वर्ग में सुमन कुमारी ने तीन सिल्वर मेडल प्राप्त किया।आज इन खिलाड़ियों को अगर सरकार मदद करती हैं तो जो जिले और राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं वो देश का भी नाम रौशन कर सकते हैं वहीं इन खिलाड़ियों को मेडल पाते देख तीरंदाजी खिलाड़ियों में खुशी लहर दिखाई दी ।इन खिलाड़ियों को बधाई देन वाले लोग मुकेश कुमार रजनीश पाठक कुमार विजय कुमार मंगलम पूजा सिंह प्रतिक कुंदन कुणाल पूजा रॉय राजलछमी इत्यादि
इस बात की जानकारी भोजपुर तीरंदाजी एकेडमी के सचिव सह कोच नीरज कुमार सिंह ने दी।

Related posts

हम भारतीय एकलव्य हैं, कोई सिखाए न सिखाए स्वतः ही सीखते हैं: उपराष्ट्रपति ने भारत में प्रति व्यक्ति डाटा उपयोग का जिक्र किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान।

rktvnews

भोजपुर: भीषण तपिश में पक्षियों का संरक्षण हमारा दायित्व: प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

दुर्घटना में घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे रघुपती यादव।

rktvnews

भोजपुर:भकुस्टा के नये कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

आरा नगर की बदहाल सड़कों पर खामोश प्रशासन: क्या ऐसे नगर आयुक्त की जरूरत है?

rktvnews

Leave a Comment