
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत 20 दुकानदारों से पौलिथीन रखने पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा 4700 रुपये की वसूली की गई। प्रधान सहायक सुशील कुमार ने बताया कि रोक के बावजूद भी दुकानदार खुलेआम प्लास्टिक रख रहे हैं और बिक्री कर रहे हैं। नगर प्रशासन द्वारा छापेमारी कर जुर्माना के तौर पर 4700 रूपया वसूला गया। साथ ही प्लास्टिक नहीं रखने और उसकी बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गई। छापेमारी से दुकानदारों मे दहशत का माहौल व्याप्त है। अधिकांश दुकानदारों ने प्लास्टिक थैला छिपा दिया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अधिकारी मंजीत अरोङा, सीटी मैनेजर बलवंत कुमार, अखिलेश कुमार, प्रिंस, विक्की, जेई आवास शैलेश कुमार, शंकर पासवान आदि उपस्थित थे।
