RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:इनकम टैक्स द्वारा टी.डी.एस/टी.सी.एस पर एकदिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)17 दिसंबर।आयकर विभाग, टी.डी.एस वार्ड, बोकारो द्वारा टी.डी.एस/टी.सी.एस पर सेमिनार, समाहरणालय रामगढ़ सभाकक्ष में आयोजित किया गया जिसमें दीपक कुमार, आयकर अधिकारी, टी.डी.एस वार्ड, बोकारो, द्वारा टी.डी.एस/टी.सी.एस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित सभी डी.डी.ओ./ कटौतीकर्ताओं को सही दर से टी.डी.एस काटने, काटे गए टीडीएस की राशि को सरकारी खाते में सही समय पर जमा करने और नियत तिथि पर त्रैमासिक स्टेटमेंट फ़ाइल करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी बताया कि गलत जानकारी देने के कारण व्यक्ति या फर्म का कटा गया टीडीएस उनके FORM 26AS में परिलक्षित नहीं होता है, जिससे उन्हें अपना आयकर विवरणी दाखिल करने में परेशानी होती है साथ ही उनके ऊपर आयकर का बकाया भी हो जाता हैं। जबकि उनका टैक्स डेडक्टर द्वारा पहले से ही काटकर भुगतान किया जाता हैं।
इस सेमिनार में टी.डी.एस/टी.सी.एस के नये प्रावधानों के अतिरक्त कर कटौती नहीं करने एवं जमा नहीं करने पर पेनाल्टी और अभियोजन के प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही फॉर्म 12BB के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, जिसके अंतर्गत उन सभी वेतनभोगी/कर्मचारीयों के लिए अनिवार्य है जो वित्तीय वर्ष के दौरान किये गए निवेश या खर्च पर कर की कटौती का दावा करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में रामगढ़ जिला के सभी सरकारी कार्यालय के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डी.डी.ओ.), और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने भाग लिया।
चार्टर्ड अकाउंटेंट अजित जयसवाल ने टी.डी.एस रिटर्न फ़ाइल करने में होने वाली कठिनाइयों को कैसे दूर किया जा सकता है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपरोक्त सेमिनार में मनोज कुमार झा, आयकर निरीक्षिक एवं अन्य उपस्थित हुए ।

Related posts

भोजपुर : बकरी कारोबारी को कट्टा दिखाकर 90 हजार की छिनतई।

rktvnews

क्रांति के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि एंड पिक्चर्स पर 12 जुलाई को हो रहा है ग्राउंडब्रेकिंग फिल्म ‘भीड़’ का प्रीमियर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 25

rktvnews

भोजपुर:विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आरा पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह।

rktvnews

बागपत:किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु HPV का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत पर हुआ टीकाकरण।

rktvnews

झारखण्ड: टाटा नगर जंक्शन पर रेलवे किराए में छूट को ले वरिष्ठ नागरिकों ने दिया धरना।

rktvnews

Leave a Comment