RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एस.बी.कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अक्टूबर। शुक्रवार को एस.बी.कॉलेज में राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भोजपुर सेहत केन्द्र के नोडल पदाधिकारी, डॉ राकेश कुमार रंजन, सह सहायक नोडल पदाधिकारी डॉ० श्वेता सिंह के तत्वावधान में एस.बी. कॉलेज के विवेकानकान्द सभागार मे विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, नोडल पदाधिकारी डॉ० राकेश कुमार रंजन के द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के विषय (मानवीय आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य) से युवा वर्गो को भली भांति अवगत कराया l उन्होंने संघर्ष, आपदाएँ और स्वास्थ्य आपात स्थितियों में मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने के महत्वपूर्ण प्रभावो को बताया । अध्यक्षता डॉ. अरविंद कुमार ने किया । प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. नीलम सिंह, और डॉ० मनोज कुमारी मौजूद थी जिन्होंने युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य से अवगत कराया । सहायक नोडल पदाधिकारी डॉ० श्वेता सिंह ने सामुदायिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ की देखभाल, और आपदा प्रबंधन में आपातकालीन मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बच्चों को बताया। मौके पर डां पंकज सुधांशु, डॉ० अशोक तिवारी, डॉ. डी.पी. राय, डॉ. उमेश कुमार राय, डॉ० राकेश चौधरी, डां वेकटेश चौधरी, डॉ० प्रियंका भारती, डॉ० प्रेमलता, डॉ० राधिका रमण सिंह, डॉ० एस.डी. सिंह, डॉ० आदित्य आनंद उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन नोडल पदाधिकारी डॉ० राकेश कुमार रंजन द्वारा किया गया ।

Related posts

जनहित फाउंडेशन ट्रस्ट ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कटक में पराक्रम दिवस समारोह में नेताजी के दृष्टिकोण और पराक्रम की भावना को रेखांकित किया।

rktvnews

कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में 1870 के बाद से वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक का सबसे अधिक माल चढ़ाने-उतारने (कार्गो हैंडलिंग) का कीर्तिमान।

rktvnews

डीआरआई ने कई राज्यों में फैले मादक पदार्थों के गिरोह का भंडाफोड़ किया; मुर्गी के दाने की खेप में छिपाकर रखी गई 81 करोड़ रुपये मूल्य की 270 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की; छह गिरफ्तार।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यसचिव ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की दी जानकारी।

rktvnews

भोपाल:दुष्यन्त की तीन कहानियों का साहित्यकारों ने किया पाठ।

rktvnews

Leave a Comment