RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जोरों पर।

डीसीएलआर अमरेन्द्र कुमार के समक्ष नामांकन करती नीतू कुमारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के दो वार्ड मे होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जोरों पर है। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 एवं 8 में वार्ड पार्षद पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन-तीन प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को अनुमंडल कार्यालय, जगदीशपुर के डीसीएलआर कक्ष मे शाहपुर के वार्ड 7 से पुनीता कुमारी व मीरा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पुनीता कुमारी ने कहा कि वे अपनी माॅ के अधूरे काम को पूरा करेंगी तथा जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करेंगी। मीरा देवी के समर्थन में आये मदन यादव ने कहा कि वार्ड 7 में विकास के नाम पर जनता को ठगा गया है तथा जनता बदलाव के मूड में है। वार्ड संख्या 8 से नीतू कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार 5 जून है। 6 से 9 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 जून तक प्रत्याशियों के नाम वापस लिए जायेंगे। 13 जून को चुनाव चिह्न का वितरण किया जायेगा। 28 जून को मतदान तथा 30 जून को जगदीशपुर के किसान भवन में मतगणना होगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित बिहारी समाज स्नेह मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: बड़हरा प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर में 19 का बना दिव्यांगता कार्ड।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:”किशोरों को तम्बाकू सेवन से बचाना है”थीम के साथ सदर अस्पताल में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: परसुडीह में ओवरलोडिंग के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान, ₹83,650 जुर्माना वसूला गया।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर मे 96 पीस बीयर बरामद ! शराब धंधेबाज फरार।

rktvnews

इंदौर:स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत दिव्यांगजनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति 7 मई को।

rktvnews

Leave a Comment