RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शहीद के श्रद्धांजलि सभा मे निकली तिरंगा यात्रा।

शहीद लक्ष्मण पांडे के श्रद्धांजलि सभा मे शामिल बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर निवासी शहीद सीआईएसएफ अधिकारी लक्ष्मण पांडे की 22 वीं श्रद्धांजलि सभा पर शाहपुर-करनामेपुर रोड स्थित उनके घर से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शाहपुर बाजार होते हुए हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज तक गई जहाँ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद लक्ष्मण पांडे के घर पर उनके तैलचित्र पर उनकी पत्नी, सीआईएसएफ के एसआई सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया। श्रद्धांजलि सभा मे समारोह के मुख्य अतिथि पटना से आये सीआईएसएफ के एसआई राकेश कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, हेड कांस्टेबल सीआईएसएफ पटना शिवशंकर पांडे आदि शामिल थे। इस अवसर पर सीआईएसएफ के एसआई राकेश कुमार ने कहा कि शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो के एएसआई लक्ष्मण पांडे ने दुश्मनों के छक्के छुङाते हुए वीर गति को प्राप्त किया। गौरव की बात है कि इस महान शहीद के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने और श्रद्धांजलि सभा मे शामिल होने का मौका मिला। उनका नाम अमर शहीद के लिस्ट अंकित है। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने कहा कि गौरव की बात है कि महान विभूति को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने कहा कि देश की सेवा को लेकर कुर्बानी करने वाले लक्ष्मण पांडे सदा अमर रहेगें। श्रद्धांजलि समारोह में शहीद के पुत्र कृष्ण भगवान पांडे तथा अशोक पांडे ने श्रद्धांजलि अर्पित की।  श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह तथा संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, संजय पांडे, पिन्टू भैया सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

पटना:एक जीवित शब्द-कोश और साहित्य के पर्याय थे श्रीरंजन सूरिदेव : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

गिरिडीह:उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने एनआईसी सभागार में की सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स के साथ बैठक, निर्वाचन संबंधी कार्यों में तेजी लाने और समयबद्धता के साथ कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

छपरा:जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार, कार्यशाला व मुशायरा आयोजित।

rktvnews

सड़क हादसे में बारा बसंतपुर के मूंजी पासवान की मौत पर जाप नेता रघुपति यादव ने शोक प्रकट किया।अस्पताल पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम 4.0 के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

समस्तीपुर:मानव धर्म के समुद्धारक थे रविदास : डॉ लाभ

rktvnews

Leave a Comment