RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पूर्व आईपीएस अधिकारी शील वर्धन सिंह ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

नई दिल्ली/15 जनवरी।पूर्व आईपीएस अधिकारी शील वर्धन सिंह 37 वर्षों तक विशिष्ट सेवा में रहे हैं। उन्होंने आज दोपहर यूपीएससी के मुख्य भवन के सेंट्रल हॉल में यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी ने शपथ दिलाई।
शील वर्धन सिंह एक अनुभवी खुफिया विशेषज्ञ हैं, जो रणनीतिक सोच, वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य और आंतरिक सुरक्षा में विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। वह नवंबर 2021 से दिसंबर 2023 तक सीआईएसएफ के महानिदेशक रहें और उन्होंने महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया।
शील वर्धन सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी क्षेत्रों में काम किया है और उच्चतम स्तर की खुफिया जानकारी एकत्र करने, विश्लेषण करने और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति निर्माण में योगदान दिया है। भारतीय उच्चायोग ढाका में अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने भारत की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति को मजबूत किया।
उन्हें वर्ष 2004 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और वर्ष 2010 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक शील वर्धन सिंह ने प्रतिष्ठित वेस्ट यॉर्कशायर कमांड कोर्स, यूके और नेशनल डिफेंस कॉलेज, भारत से किया है। उन्होंने लघुकथाओं के दो खंड लिखे हैं और टाइम्स ऑफ इंडिया में ‘स्पीकिंग ट्री’ कॉलम में नियमित तौर पर लिखते हैं। उनका पॉडकास्ट- ‘द डायलॉग विदइन’ जीवन पर उनके अनूठे दृष्टिकोण को सामने लाता है।
शील वर्धन सिंह एक उत्साही खिलाड़ी, साहित्य एवं सांस्कृतिक अन्वेषण के प्रति जिज्ञासु और एक समर्पित योग प्रैक्टिशनर हैं।

Related posts

सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर को 5 और वर्षों के लिए विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया!

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने कसाप गांव में किया अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण

rktvnews

चतरा:सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित 55 करोड़ 24 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

rktvnews

रायपुर : हाथ नहीं, पैरों से मुख्यमंत्री को वर्षा ने बांधी राखी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की बसाहटों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हों:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment