RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)24 दिसंबर। आज महीने के चौथे मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी सिवान के साथ आज समीक्षा में शामिल विभागों के कार्यालय प्रधान उपस्थित रहें।
विदित हो कि मुख्य सचिव बिहार के द्वारा महीने के प्रत्येक मंगलवार को पूर्व से निर्धारित विभागों की समीक्षात्मक बैठक की शुरुआत की गई है। बैठक में निर्धारित विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव के द्वारा एजेंडा वार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा विभाग के वर्तमान कार्य की स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाता है।
आज की बैठक में विशेष रूप से धान अधिप्राप्ति हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा- निर्देश प्रधान सचिव बिहार के द्वारा दिया गया। जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की नियमित बैठक कर अधिप्राप्ति के अद्यतन स्थिति की नियमित समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात पूर्व से निर्धारित विभागों में से मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, संसदीय कार्य विभाग, निगरानी विभाग, निर्वाचन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, वित्त विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, मद्म निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, परिवहन विभाग,विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, खेल विभाग,कला संस्कृति एवं युवा विभाग,विधि विभाग के कार्यों की समीक्षा मुख्य सचिव के द्वारा की गई। बैठक में उक्त विभागों के प्रधान सचिव/सचिव के द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा दी गई। इन विभागों के कार्यकलापों में और तेजी लाने हेतु मुख्य सचिव के द्वारा महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

जयपुर:मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में पहल, वरिष्ठ स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर लिए सुझाव, गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग के लिए और सुदृढ़ होगा सिस्टम।

rktvnews

भोपाल में द्रोणाचंल स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो आरंभ होगा।

rktvnews

12 फरवरी (जयंती विशेष) रविदास: भक्ति आंदोलन के एक भारतीय रहस्यवादी कवि-संत।

rktvnews

भोजपुर:गोरिया करके श्रृंगार….पीसेली हरदिया..आदि पारंपरिक होली गीतों से गुलजार हुआ सांस्कृतिक मंच।

rktvnews

श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली में ‘बुद्धम शरणं गच्छामी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम की उपस्तिथि में 26 लाख से ऊपर मूल्य के जब्त शराबों को किया गया नष्ट।

rktvnews

Leave a Comment