RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि भगवान महावीर ने हमेशा अहिंसा, सत्य और करुणा पर जोर दिया और उनके आदर्श दुनिया भर में असंख्य लोगों को शक्ति देते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया था, इस निर्णय की बहुत सराहना हुई।

एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“हम सभी भगवान महावीर को नमन करते हैं, जिन्होंने हमेशा अहिंसा, सत्य और करुणा पर बल दिया। उनके आदर्श दुनिया भर में अनगिनत लोगों को शक्ति देते हैं। उनकी शिक्षाओं को जैन समुदाय ने खूबसूरती से संरक्षित और लोकप्रिय बनाया है। भगवान महावीर से प्रेरित होकर, उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की और सामाजिक कल्याण में योगदान दिया।
हमारी सरकार हमेशा भगवान महावीर के सपने को पूरा करने के लिए काम करेगी। पिछले वर्ष, हमने प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया, यह ऐसा निर्णय था जिसकी बहुत सराहना हुई।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में ग्रीन मोबिलिटी पहल का उद्घाटन किया।

rktvnews

पश्चिम ने भारतीय नारी के मन पर प्रहार कर संस्कार को मिटाने और भारत को तोड़़ने का प्रयास किया : साध्वी ऋतम्भरा

rktvnews

भोजपुर: संदेश निर्वाची पदाधिकारी की सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो रेल सेवाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:मतदान करने वाले ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी:डा रामाशंकर प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment