RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़हरा पूर्वी बना विजेता।

युवाओं में खेल,शिक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए करता रहूंगा मार्गदर्शन:आयोजक रणविजय कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मई।युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रणधीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का ऐतिहासिक आयोजन पडरिया स्टेडियम बड़हरा में हुआ।यह आयोजन 21 से 28 मई तक चला।स्थानीय टीमों ने भाग लेकर खेल के प्रति अपनी अभिरुचि दिखलाई।
मैच का फाइनल मुकाबला बड़हरा पूर्वी और बड़हरा मध्य के बीच हुआ।टौंस जीतकर बड़हरा मध्य की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल रही और 16 ओवर में कुल 58 रन बनाकर आल आउट हो गई। जबाब में बड़हरा पूर्वी की टीम आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 5.5 ओवर में ही 59 रन बनाकर जीत दर्ज कर विजेता बनी और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में प्रथम मनीष यादव 30 रन देकर तीन विकेट लिए , 21 गेंदों पर 2 चौका 3 छक्का लगाया
दूसरे रंजन यादव 4 ओवर 6 रन 4 विकेट, तृतीय विवेक बड़हरा 1.5ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिया।विजेता टीम को विशेष ट्रॉफी,मैन आफ द सिरिज मनीष यादव को नई मोटरसाइकिल तथा मैन ऑफ द मैच रंजन यादव को विशेष साईकिल तथा सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और उपहार आयोजक रणविजय कुमार तथा मुख्य अतिथि काजल देवी के हाथों देकर सम्मानित किया गया।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की इस प्रकार का अभूतपूर्व आयोजन, युवाओं का जनसैलाब,और आसपास के ग्रामीण लोगों में गजब का उत्साह से हम सबों का उत्साह वर्धन हुआ है और बड़हरा के लिए गर्व की बात है।
आयोजक रणविजय कुमार ने बताया की बड़हरा हमारी जन्मभूमि और कर्मभूमि है,इस मिट्टी से प्राप्त संस्कार और पूर्वजों का सम्मान मिलजुलकर बढ़ाना है।यह आयोजन पूज्य पिताजी स्व रणधीर सिंह के पुण्य स्मृति में समर्पित है। मैं जनपद के युवाओं में खेल शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणास्त्रोत के रूप सदैव मार्गदर्शन करता रहूंगा। इनके माध्यम से क्षेत्र को विकसित और समृद्धि बनाकर समाज व देश की सेवा सबकी नैतिकता भी है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने दिया 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र !खेलों को बढ़ावा देने के लिए अलग से होगा खेल संबंधित विभाग का गठन : नीतीश कुमार

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार फाइलेरिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन!राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं ने लिया हिस्सा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गायक कैलाश खेर के नये गीत ‘काशी स्तुति’ के लिए उनकी सराहना की।

rktvnews

करपात्री जी की 41वी पुण्य तिथि मनाई गई।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन,विधानसभा में उनके चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित।

rktvnews

सांसद विजय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment