RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार फाइलेरिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन!राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं ने लिया हिस्सा।

चतरा/झारखण्ड 10 अगस्त।जिला में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता लाने का काम किया जा रहा है। आमजन से फाइलेरिया की दवा सेवन की अपील की जा रही है। इसे लेकर स्कूली छात्र छात्राएं भी पेटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम को लेकर शहर के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को पेटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग तीस छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पीसीआई तथा पीरामल संस्था द्वारा किया गया था छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से हाथीपांव होने के कारणों और इससे होने वाली परेशानियों को दर्शाया। प्रतियोगिता में मानसी, रानी तथा विद्या कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने हिस्सा लिया। पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रथम तीन प्रतियोगियों को पीसीआई की तरफ़ से प्राइज़ दिया गया।

पेंटिंग से दवा सेवन की दी जानकारी

स्कूल प्रधानाचार्य नीतू प्रजापति ने बताया कि छात्राओं में पेटिंग तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूक किया गया और दवा सेवन के लाभ के बारे में बताया गया। पीसीआई से अभिषेक कात्यायन ने बताया कि छात्राओं में पेंटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से फाइलेरिया के प्रति जागरूकता लाकर उन्हें दवा सेवन के प्रति प्रोत्साहित किया गया है। ये सभी अपने घरों तथा आसपास के लोगों को दवा सेवन करने के प्रति अपील भी कर रही हैं।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर वायब्रेंट विलेजेज़ के विशेष अतिथियों के साथ नई दिल्ली में संवाद किया।

rktvnews

भोजपुर:सहकार भारती के माध्यम से आम लोगों का जीवन स्तर समृद्ध बनाने मे समर्पित:महामंत्री रामदयाल सिंह

rktvnews

गुरु रविदास की जन्‍म जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ के सेट पर अभिनेत्री आरती सिंह बनीं प्रैंक्स्टर, जानिए!

rktvnews

Leave a Comment