RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

करपात्री जी की 41वी पुण्य तिथि मनाई गई।

सनातन धर्म की मजबूती से ही देश मजबूत होगा-डॉo अरविंद गांधी

वाराणसी।धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महराज के 41वी पुण्यतिथि विश्व हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की पूर्वांचल शाखा द्वारा संयोजक डा.राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई । कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री चिन्मय चटर्जी ने किया ।सभी ने समारोह में स्वामी करपात्री जी महराज के प्रति अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा सनातन धर्म का विकास और उसमें फैली विकृतियों को उनके बताए रास्ते पर चल कर दूर किया जा सकता है।

समारोह में के मुख्य अतिथि बोर्ड के महासचिव डा.अरविंद गांधी ने कहा आज देश को सनातन धर्म की मजबूत और वास्तविक आवश्यकता पर जोर दिया और कहा देश तभी मजबूत होगा जब सनातन धर्म मजबूत होगा।

उन्होंने कहा आज हिंदू मार्ग से भटक गया है,उनमें सनातन धर्म और हिंदुत्व के परिभाषा के पार्टी जागरूक करने की जरूरत है और इसके लिए सन्यासी और संतो सहित समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होगा तभी इसे विकसित और इसमें सुधार लाया जा सकेगा। डा.के.के.जैन,वाई.के.विश्वकर्मा, डा.एस. एस.यादव एडवोकेट अध्यक्ष – सीसीएन,देवेंद्र शर्मा, ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में रवि कुमार,दीपक सेठ डा.कंचन दूबे,रीना ,आदि सहित सैकड़ों प्रमुख लोग मौजूद थे

Related posts

कैबिनेट ने वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने को मंजूरी दी।

rktvnews

बागपत:स्वच्छता थीम पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बेसिक व माध्यमिक छात्र/छात्राओं को जनपद न्यायाधीश ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 30 अक्टूबर से 06 नवंबर तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे नामांकन पत्र – जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये नामांकन प्राप्ति के आदेश

rktvnews

इंदौर:हर एक मत जरूरी है।

rktvnews

सारण:सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत जागरुकता रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

महिलाओं का मान सम्मान और अधिकार तो बढ़ा लेकिन अभिभावक आज भी सशंकित।

rktvnews

Leave a Comment