RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन,विधानसभा में उनके चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित।

भोपाल /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)19 अक्टूबर ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर विधानसभा पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र तोमर द्वारा प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों को स्मरण करने की परम्परा आरंभ की गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा में आरंभ हुई यह पहल सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री सेठी का स्मरण करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। राजस्थान के झालावाड़ में जन्में श्री सेठी के राजनैतिक जीवन की शुरुआत उज्जैन से हुई, वे उज्जैन के सांसद भी रहे, इस नाते उनसे सदा विशेष संबंध की अनुभूति होती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सेठी का स्मरण करते हुए कहा कि श्री सेठी ने समर्पित राजनीतिक जीवन और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने कार्यकाल में उन्होंने औद्योगिक विकास, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक कल्याण की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया। प्रदेश की राजनीति के अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। वे केन्द्र सरकार में गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, इस्पात खान एवं धातु मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्रालय में राजस्व एवं व्यय मंत्री रहे। वे आज भी उनकी मध्यप्रदेश और भारतीय राजनीति के कुशल, विनम्र और समर्पित नेताओं में गिने जाते हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश:पाणिग्रहण संस्कार 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान का भव्य शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को सांस्कृतिक पुनर्जागरण के माध्यम से राष्ट्र और विश्व के सामने पुनः प्रस्तुत किया जा रहा है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने रायरंगपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखी।

rktvnews

नवादा:भीड़ वाले स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी।

rktvnews

राम जुलूस में बड़हरा विधायक हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment