RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

मुख्यमंत्री ने दिया 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र !खेलों को बढ़ावा देने के लिए अलग से होगा खेल संबंधित विभाग का गठन : नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित “नेक संवाद” में “मेडल लाओ नौकरी पाओ” योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 71 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके तहत मुख्यमंत्री ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वां एशियन गेम्स तथा चतुर्थ एशियन पारा गेम्स, 2023 के हाई जंप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता शैलेश कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल खेल में पदक जीतने वाले चंदन कुमार सिंह, चतुर्थ एशियन पारा गेम्स, 2023 के तैराकी में मो शम्स आलम शेख, साइक्लिंग ट्रैक में जलालुद्दीन अंसारी, फेंसिंग (तलवारबाजी) में आकाश कुमार, कबड्डी में सागर कुमार, एशियन गेम्स के रग्बी खेल में श्वेता शाही सहित कबड्डी, रग्बी, मार्शल आर्ट, एथलेटिक्स, फुटबॉल तथा ड्रैगन बॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि खेलों में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दी गई है और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मैं नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि जब हम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में रेल मंत्रालय देख रहे थे, उसी समय हमने रेलवे में खिलाड़ियों को नौकरी देने की व्यवस्था की थी। इस व्यवस्था के तहत सैकड़ों खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी दी गई। रेलवे में खिलाड़ियों को नौकरी मिलने से उनका उत्साह बढ़ा। शूटिंग के नामी प्रशिक्षक नागेंद्र तोमर ने मेरे गांव कल्याण बीघा में आकर शूटिंग रेंज की स्थापना की। राज्य सरकार द्वारा कल्याण बीघा में स्थित शूटिंग रेंज को राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है जहाॅ राज्य भर से खिलाड़ी आकर अभ्यास करते हैं और यहाँ से प्रशिक्षित होकर अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। रेलवे में खिलाड़ियों को नौकरी देने की तर्ज पर वर्ष 2010 से बिहार में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देना शुरू किया गया। जिसके तहत वर्ष 2010 में 33, वर्ष 2011 में 125, वर्ष 2015 में 82, तथा वर्ष 2020 में 31, कुल मिलाकर, 271 खिलाड़ियों को लिपिक वर्ग की नौकरियाॅ दी गई थीं। अब राज्य में खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा “मेडल लाओ नौकरी पाओ” तर्ज पर “बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023” बनाई गई है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दी जायेगी। इस नये नियम के अनुसार खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर एसडीओ एवं डीएसपी तक बनने का मौका मिलेगा। इस नियमावली के तहत आज 71 खिलाड़ियों को नौकरी दी गई है। इसमे दो को पदाधिकारी की नौकरी दी गई है। जिसमे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शामिल हैं। 69 को पुलिस अवर निरीक्षक, समाज कल्याण विभाग में अधीक्षक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा लिपिक की नौकरियाॅ दी गई हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए हर स्तर पर खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं ताकि बच्चे पढ़ें भी और खेलें भी। राज्य में प्रखंड स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक लगभग 250 स्टेडियमों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। खिलाड़ियों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण हेतु भेजा जा रहा है। हर वर्ष राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल सम्मान योजना के तहत पुरस्कार दिया जाता है। कंकड़बाग, पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॅम्पलेक्स का निर्माण कराया गया है जहाँ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। पाटलिपुत्र स्टेडियम में खेलों के आयोजन, प्रशिक्षण एवं खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था है। राजगीर में बिहार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। राज्य में मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। मेडिकल यूनिवर्सिटी एवं इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी का संचालन शुरू हो चुका है। उन्होंने राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी सह क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि खेल विश्वविद्यालय का संचालन जल्द शुरू हो सके।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अलग से “खेल से संबंधित विभाग” का गठन किया जायेगा। साथ ही अच्छे खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी जिससे युवा खिलाड़ी अपना पूरा ध्यान खेल पर दे सकेंगे। छात्रवृत्ति की राशि से खिलाड़ी खेल का सामान खरीदने के साथ-साथ अपने अच्छे खाने के लिए राशि का उपयोग कर सकेंगे। पुलिस सहित अन्य विभागों में खेल कोटा के अनेक पद खाली हैं इन पदों पर प्राथमिकता के आधार पर खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी खेल से संबंधित सभी कार्य कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अधीन किए जाते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेंदर ने हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया तथा नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त मोमेंटो को खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान “दिल से खेलो मिलके जीतो” पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेंदर, समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा, गृह विभाग के सचिव के सेंथिल कुमार, वाणिज्य कर विभाग की सचिव डॉ प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पुलिस महानिदेशक सह बिहार राज्य पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) जेएस गंगवार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी रविंद्रन शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी गण और मेडल जीत कर नियुक्ति पत्र पाने वाले खिलाड़ी गण एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर विधानसभा, भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

जयपुर:चिकित्सकों का दल साइकिलों से अयोध्या रवाना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक, अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

चतरा:भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment